करेली शहर में हुई एक नई शुरुआत, जहाँ अब लोगों को घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग की सुविधा मिलेगी। Kareli Mart ने अपनी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट लॉन्च की है, जिसके माध्यम से ग्राहकों के ऑर्डर केवल 20 मिनट में उनके घर तक पहुँचाए जा रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि यहाँ सामान MRP से कम दामों पर उपलब्ध होगा।
इससे करेली के लोगों का समय बचेगा और साथ ही Kareli Mart जल्द ही आस-पास के गाँवों तक भी अपनी सेवाएँ शुरू करेगा। वेबसाइट पर सब्ज़ी, फल, किराना, खाना जैसी ज़रूरी चीज़ों के साथ-साथ बाइक टैक्सी बुकिंग और यहाँ तक कि घर पर सिम कार्ड डिलीवरी की भी सुविधा मिलेगी।
शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेलिब्रिटी गेस्ट श्रंखला कटारे मेम और दिव्या मेम (Divya Makeover) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जाने-माने होस्ट अनुराग द्विवेदी सर ने किया।
Kareli Mart के ब्रांड एंबेसडर के रूप में गगन और वर्षा मेम को चुना गया, जबकि ब्रांड प्रमोटर की जिम्मेदारी गुल्लू भैया और निक्की जी को दी गई, जिनकी कॉमेडी पहले से ही लोगों में लोकप्रिय है।l
इस पहल के संस्थापक सूरज कौरव और शिवम कौरव ने छोटे शहर और गाँवों को आगे बढ़ाने का सपना देखते हुए Kareli Mart की नींव रखी।
इस अवसर पर ST Group की मैनेजिंग डायरेक्टर व फाउंडर शिवानी मेम ने सेलिब्रिटी गेस्ट का स्वागत किया, जबकि ST Group के CEO सत्याम कौरव सर ने फाइनेंशियल सपोर्ट प्रदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत लुनावत ज्वेलर्स (करेली) के विशेष सहयोग से गणेश पूजन के साथ हुई। इस मौके पर सीता रसोई और समृद्धि कॉस्मेटिक के मालिक भी मौजूद रहे।
Kareli Mart का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि स्थानीय व्यापारियों को भी नई उड़ान मिले। यहाँ से ग्राहकों को मिलने वाला सामान करेली के लोकल व्यापारियों से ही लिया जाएगा। इस मुहिम में आर्या ट्रेडर्स ने भी बेहतरीन सपोर्टिंग पार्टनर की भूमिका निभाई।
👉 Kareli Mart ने छोटे शहर के लोगों के लिए “बड़ी सौग़ात” दी है और अब समय है कि सभी लोग “अपनी लोकल को अपनाएँ” और अपने शहर को
आगे बढ़ाएँ।









