उत्तर प्रदेशगोरखपुरताज़ा ख़बरें

विजयादशमी मेला एवं मूर्ति विसर्जन सकुशल संपन्न

गगहा क्षेत्र के विभिन्न गांव में विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया

त्रिलोक न्यूज़

ब्यूरो चीफ अभिषेक यादव गोरखपुर

गोरखपुर। बृहस्पतिवार को गगहा थाना क्षेत्र में विजयादशमी का पर्व एवं मूर्ति विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

गगहा क्षेत्र के विभिन्न गांव में विजयादशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। विजयादशमी का पर्व हमें अधर्म पर धर्म की विजय अन्याय पर न्याय का विजय दर्शाता है और जिससे हम सभी लोग आज भी धूमधाम से मनाते हैं।

वही गगहा पुलिस सभी मेलों व मूर्ति विसर्जन में शांति व्यवस्था बनाने में भ्रमण शील रही जिससे मेला परिसर में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी। ठीक उसी तरह से पूर्वांचल अपराध निरोधक न्यास के मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण जायसवाल के दिशा निर्देशानुसार संगठन के सभी पदाधिकारी व सदस्य गण अपने-अपने क्षेत्र के मेला परिसर में भ्रमण शील होकर शांति व्यवस्था बनाने में लग रहे तथा सड़क मार्गों पर यातायात की भी व्यवस्था संतुलित बनाए रहे, जिससे आने-जाने वालों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ा। और कुछ सदस्य मां दुर्गा मूर्ति को सुरक्षित विसर्जन कराने में गगहा कराहकोल घाट राप्ती तट पर भीड़भाड़ को देखते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराए। जिससे गगहा क्षेत्र में विजयादशमी एवं मूर्ति विसर्जन दोनों त्योहार सकुशल संपन्न हुआ।

इसी क्रम में शांति व्यवस्था बनाने में थाना संयोजक गगहा दीपक सिंह, ब्लॉक प्रभारी कौड़ीराम संतोष पाठक, थाना संयोजक कोतवाली विजय देवबंशी, जयवीर यादव, शेषनाथ चौधरी ,जगत चौधरी, अखिलेश यादव इत्यादि तमाम कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस प्रशासन मौजूद रही तथा सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!