ताज़ा ख़बरें

दुर्गा अष्टमी पर माता मंदिरों में हुई महाआरती, आज होगा हवन कन्या पूजन कन्या भोज।

नवरात्रि पर्व के समापन के पश्चात 2 अक्टूबर को शहर के कई स्थानों पर होगा रावण का दहन।

दुर्गा अष्टमी पर माता मंदिरों में हुई महाआरती, आज होगा हवन कन्या पूजन कन्या भोज।

नवरात्रि पर्व के समापन के पश्चात 2 अक्टूबर को शहर के कई स्थानों पर होगा रावण का दहन।

खंडवा। नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने आठ दिनों तक माता मंदिरों में पहुंचकर माता जी के किए दर्शन एवं चल रहे गरबों का लिया आनंद। शहर के समस्त माता मंदिरों में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर रात्रि में महा आरती का आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि खंडवा के प्राचीन तुलजा भवानी माता मंदिर, मां नवचंडी देवी धाम, मालीकुंआ स्थित हिंगलाज माता, मां कालिका माता मंदिर, जूना राम मंदिर बड़ी मां तुलजा भवानी माता मंदिर,शीतला माता मंदिर, बिजासनी माता,संतोषी माता, चामुंडा माता, महालक्ष्मी माता मंदिर के साथ अन्य मंदिरों में रात्रि माताजी के विशेष श्रृंगार के साथ महाआरती का आयोजन हुआ। बुधवार को नवरात्रि का दुर्गा नवमी पर्व मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत माताजी के श्रृंगार के साथ सभी के कल्याण हेतु हवन पूजन, कन्या पूजन, कन्या भोज आयोजित होंगे। नवरात्रि पर्व के समापन के पश्चात 2 अक्टूबर को विजयादशमी पर्व दशहरा उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर के नवचंडी धाम मेला क्षेत्र, दूध तलाई नेहरू स्कूल, गोलमाल बाबा एस एन कॉलेज ग्राउंड भवानी माता एवं अन्य स्थानों पर भव्य आतिशबाजी के साथ गुरुवार को रात्रि में रावण का दहन किया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!