नवरात्रि के समापन पर खंडवा शहर में यातायात डायवर्सन, यात्री बसों का संचालन व नाका व्यवस्था
खंडवा, नवरात्री के समापन पर दिनांक 01.10.2025, 02.10.2025 एवं 03.10.2025 को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जावेगा। इस अवसर पर छोटी-बडी प्रतिमा जुलुस के रूप में अपने-अपने स्थान से निकलकर शहर के मुख्य मार्गो से होकर विसर्जन स्थल तक पहुँचेगी। प्रतिमा विसर्जन जुलुस के दौरान मुख्य मार्गो पर भारी भीड एवं यातायात को नियंत्रण करने हेतु शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है, जो निम्नानुसार है-
डायवर्जन व्यवस्थाः-
1. विसर्जन जुलुस के दौरान नागचून से खण्डवा आने वाले सभी प्रकार के वाहन एयू चौराहा, पडावा, इन्दौर नाका से होकर आना-जाना कर सकेगें।
2. इन्दौर रोड एवं पंधाना रोड से खण्डवा आने वाले सभी प्रकार के वाहन तौलकांटा, मानसिंग मील, भगतसिंह चौक, झमराल मोहल्ला गुरूद्वारा से होकर आना-जाना कर सकेगें।
3. मूंदी रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन होटल चहल से नवचण्डी मंदिर, लाल चौकी, एयू चौराहा, पडावा, इन्दौर नाका से होकर आना-जाना कर सकेगें।
4. विसर्जन जुलुस बाम्बे बाजार में होने पर वैकल्पिक मार्ग बस स्टेण्ड, कहारवाडी, भगतसिंह चौक रहेगा।
भारी वाहन नाका व्यवस्था (नो-एन्ट्री):-
हरसूद नाका, जसवाडी नाका, पंधाना नाका, इन्दौर नाका एवं मूंदी नाका से प्रातः 08:00 बजे से अग्रिम आदेश तक शहर में सभी प्रकार के भारी मालयान वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
यात्री बसो का संचालनः-
1. विसर्जन जुलुस के दौरान मूंदी रोड से आने वाली बसों का संचालन चिडिया मैदान से किया जावेगा।
2. हरसूद एवं जसवाडी रोड से आने वाली बसों का संचालन सूरजकुण्ड बसस्टेण्ड से रहेगा।
3. पंधाना एवं इन्दौर रोड से आने वाली बसों का संचालन गौशाला श्री दादाजी बसस्टेण्ड से किया जावेगा|
शेष यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी।
2,520 1 minute read









