ताज़ा ख़बरें

शीतलनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया लाडू।

खास खबर

शीतलनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर चढ़ाया लाडू।

खंडवा। अश्विनी शुक्ल अष्टमी के दिन भगवान शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस शहर के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों में लाडू चढ़ाकर मनाया गया। घासपुरा महावीर जैन मंदिर के दूसरे तल पर स्थित सम्मेदशिखर की रचना के समीप शीतलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याण महोत्सव धार्मिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर भगवान शीतलनाथ की पूजा एवं रत्न जड़ित मूर्ति का अभिषेक, शांतिधारा की जाकर निर्वाण कांड का वाचन करते श्रद्धालु द्वारा लाडू चढ़ाकर महाआरती की गई। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि भगवान शीतलनाथ के मोक्ष कल्याण दिवस पर मंगलवार को खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरों के साथ बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में भी भगवान की पूजा व अभिषेक के साथ लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, पवन रावका, अविनाश बड़जात्या, मनीष जैन, महावीर रावका, राजू बड़जात्या, राजेश कासलीवाल सहित मातृशक्ति उपस्थित थी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!