ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
अवैध शराब प्रकरण मे 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
44 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 25.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 08 गिरफ़्तारी वारंट, 34 जमानती वारंट, 54 समन जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 26.09.2025 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 35 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 19800/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 26.09.2025 को अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना छैगावमाखन के आरोपी दिलीप पिता शंकर सिंह राठौर जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी ग्राम सोनगीर थाना पंधाना जिला खण्डवा के कब्जे से एक प्लास्टीक की थैली में रखे देशी मदिरा प्लेन शराब के 28 क्वाटर शराब से भरे होकर सीलबंद शराब 5.4 बल्ब लीटर कीमती करीबन 2240/- रुपये की जप्त की गई। थाना मूंदी के आरोपी अनिल पिता मदन राठौड जाति बंजारा उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भैसावा टांडा के कब्जे से एक प्लास्टिक के कुप्पे मे करीबन 10 ली. कच्ची मंहुआ शराब कीमती 900/-रुपये की जप्त की गई। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 26.09.2025 को त्योहारों के मद्देनजर कुल 44 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 21 प्रकरणों मे 26 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 04 प्रकरण मे 04 अनावेदक के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 09 प्रकरण मे 14 अनावेदक के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 29 अनावेदक के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!