ताज़ा ख़बरें

मंत्री जी ने मानवता का परिचय देते हुए गरीब छात्रा का इलाज करवाते हुए लैपटॉप प्रदान कर पूरी पढ़ाई का खर्चा देने का किया वादा।

खास खबर

मंत्री जी ने मानवता का परिचय देते हुए गरीब छात्रा का इलाज करवाते हुए लैपटॉप प्रदान कर पूरी पढ़ाई का खर्चा देने का किया वादा।

खंडवा खालवा । जिले की कन्या शिक्षा परिसर संदलपुर खालवा की छात्रा रानी पिता वीरसिंह का विगत साल गंभीर एक्सिडेंट हो जाने से इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल इंदौर मैं एडमिट थी, समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर छात्रा अपनी पढ़ाई को पूर्ण करने के लिए वापस स्कूल मे अध्यनरत है उस बालिका का उचित ईलाज के लिए मप्र शासन के मंत्री कुंवर विजय शाहजी ने हर सम्भव प्रयास किये थे। मानवता का परिचय देते हुए मंत्री श्री शाह तीन बार बालिका के हालचाल जानने के लिए एमवाय हॉस्पिटल इंदौर पहुंच कर डॉक्टर को निर्देश देकर उचित इलाज करवाया था। बालिका पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर पहुंची तो मंत्रीजी उसके घर अस्तरिया पंधाना पहुंच कर मिठाई खिलाई व स्वस्थ होने पर बधाई दी गई
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि गुरुवार को कन्या शिक्षा परिसर संदलपुर खालवा के पहुंच मार्ग के भूमिपूजन कार्यक्रम में मंत्रीजी कुंवर विजय शाह द्वारा स्कूल मे छात्रा रानी सापले के हालचाल जाने एवं छात्रा से चर्चा की व अपनी तरफ से अच्छी शिक्षा के लिए उसे लैपटॉप प्रदान किया साथ ही बालिका की आगे की पढ़ाई का पूरा खर्चा मंत्रीजी द्वारा उठाने की बात कही गयी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!