
जिला स्तरीय शतरंज पुरूष प्रतियोगिता में पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय उपविजेता।
खंडवा। शासकीय महाविद्यालय मूंदी में मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल एवं क्रांति सूर्य टंट्या भील विश्वविद्यालय, खरगोन के तत्वावधान में जिला स्तरीय शतरंज (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि इसमें पूनमचंद गुप्ता महाविद्यालय की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया
महाविद्यालय के तीन खिलाड़ी – जतिन मोखले (बीबीए द्वितीय वर्ष),
साजिद खान (बीएसए प्रथम वर्ष)
सैयद अनस (बीबीए प्रथम वर्ष) का चयन जिला टीम में संभाग स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ। संस्था अध्यक्ष संदीप गुप्ता, सचिव प्रज्ञान गुप्ता, निदेशक श्रीमती पूजा गुप्ता,सुनील जैन, प्रबंधक सतीश पटेल, प्राचार्य डॉ. दीपेश आर. उपाध्याय, क्रीड़ा अधिकारी विकास मोहे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी भूपेन्द्र यादव एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।










