
रिपोर्टर = भव्य जैन
इंदौर नवरात्रि के पवित्र अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम नर्मदा चौराहे पर बनाए गए माता के विशाल पंडाल में देखने को मिला। यहां स्थापित 12 ज्योतिर्लिंग एवं यज्ञ मंडपम देवी शक्तियों के दर्शन का लाभ प्रज्ञा गर्ल्स विद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से लिया।
ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के इन नौ दिनों में देवी शक्ति का विशेष संचार होता है और उपस्थित सभी ने अंतरमन से इस अद्वितीय अनुभव को महसूस किया। विद्यार्थियों के लिए यह देवदर्शन न केवल आस्था का विषय रहा बल्कि एक आध्यात्मिक मार्गदर्शन का भी अवसर बना।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने इस दौरान राजेंद्र नगर स्थित प्राचीन अंबा माता मंदिर में भी दर्शन कर आशीर्वाद एवं प्रसाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य डॉ. राशि शाह, एडमिनिस्ट्रेटर अखिलेश शर्मा एवं जया जोगदंड सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित रहे।










