ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में समाज का तीन दिवसीय गरबा उत्सव आरंभ

ख़ास खबर

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा✍️

धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में समाज का तीन दिवसीय गरबा उत्सव आरंभ

खण्डवा//शारदीय नवरात्र का महापर्व सोमवार से आरंभ हुआ है शहर भर में जगह-जगह पंडालों में माताजी की प्रतिमाएं विराजित की गई है। शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ माताजी के पूजन अर्चना की तैयारी की गई। पर्व का वातावरण शहर में बन गया है।इसके साथ ही प्रतिदिन रात्रि में मातृशक्तियो के द्वारा जगह जगह माता जी की आराधना स्वरूप गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जा रही है इसी तारतम्य में धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन के द्वारा शीतला माता गली में स्थित धाकड़ माहेश्वरी पंचायत भवन में भी तीन दिवसीय नवरात्रि उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महिला संगठन की अध्यक्ष रीना गुप्ता, सचिव प्रेरणा चांडक व कोषाध्यक्ष दिव्या गुप्ता ने बताया कि इस तीन दिवसीय गरबा कार्यक्रम के अंतर्गत समाज की मातृशक्तियो के द्वारा विशेष थीम पर आधारित माताजी के धार्मिक गीतों पर गरबा की प्रस्तुतियां दी जा रही है।इसी के साथ दिनाँक 25/09/25 को पुरस्कार वितरण भी किया जायेगा।इस उत्सव में पंचायत समिति,स्थानीय समिति,युवा समिति व सकल समाजजनों का सहयोग रहेगा।उत्सव में बड़ी संख्या में मातृशक्तियां व छोटी-छोटी बालिकाएं माताजी की आराधना के लिये उपस्थित हो रही है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!