
31 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए किया चिन्हित किया
—
खण्डवा//जनपद पंचायत हरसूद के सभागृह में मंगलवार को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खंडवा ने ऐलिम्को कंपनी के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए उपकरण चिन्हांकन और केलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया। शिविर में कुल 78 दिव्यांगजनों का पंजीकरण हुआ। जनपद पंचायत हरसूद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि शिविर में 31 दिव्यांगजनों को पात्रता के अनुसार 3 मोटराइज्ड ट्रायसिकल, 9 ट्रायसिकल, 10 बैसाखी, 2 वॉकिंग स्टिक, 8 व्हीलचेयर सहित कुल 58 अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। शिविर के दौरान 14 कृत्रिम पैर उपलब्ध कराकर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को तत्काल लाभ दिया गया। जिला चिकित्सालय से आई डॉक्टर्स की टीम ने 4 दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी बनाए।











