
“आधी आबादी, भाजपा की सबसे बड़ी ताकत” — खंडवा में महिला शक्ति का विराट संगम।

प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे ने दिया 2028 का संगठनात्मक मंत्र, कहा— ‘हर बूथ पर महिला शक्ति बनेगी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत’
भव्य स्वागत, राजनीतिक संदेश और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ महिला मोर्चा तैयार
खंडवा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी परांजपे के प्रथम खंडवा आगमन ने महिला शक्ति, संगठनात्मक एकजुटता और आगामी राजनीतिक रणनीति के प्रदर्शन का बड़ा मंच बन गया। शहर में जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वार, पुष्पवर्षा, नारों और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्पष्ट संकेत दिया कि भाजपा महिला मोर्चा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए अपने संगठन को नए सिरे से मजबूत करने में जुट गया है।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि संगठन द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वहन करते हुये महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता अश्विनी परांजपे भाजपा महिला मोर्चे को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए इन दोनों प्रदेश के जिलों में प्रवास पर हैं। मंगलवार को ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन कर में खंडवा पहुंची। नगर आगमन पर महिला सशक्तिकरण, बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आगामी राजनीतिक अभियानों की रणनीति पर मंथन हुआ। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों महिला कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों की मौजूदगी ने महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे के आगमन को विशेष महत्व प्रदान किया।
राष्ट्रपुरुषों को नमन
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान राष्ट्रचिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे ने की। स्वागत भाषण देते हुए उन्होंने कहा कि खंडवा की धरती पर प्रदेश अध्यक्ष का आगमन महिला कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का अवसर है और यह सम्मेलन संगठन को नई दिशा देगा।
“संगठन की सबसे बड़ी शक्ति कार्यकर्ता हैं” — एड. अश्विनी परांजपे
मुख्य अतिथि एडवोकेट अश्विनी परांजपे ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल चुनाव लड़ने वाला राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का आंदोलन है और इस आंदोलन की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक महिला कार्यकर्ता केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य करे।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि राजनीति, समाज सेवा, प्रशासन, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक क्षेत्र में नेतृत्व कर रही हैं। महिला मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के बीच कार्य करे।
राजपाल सिंह तोमर बोले संगठन की रीढ़ है महिला मोर्चा
भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा कि महिला मोर्चा संगठन की सबसे सक्रिय एवं मजबूत इकाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का खंडवा प्रवास कार्यकर्ताओं के लिए नई ऊर्जा लेकर आया है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रत्येक बूथ तक संगठन को मजबूत करें और पार्टी की विचारधारा तथा सरकार की योजनाओं को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाएं।
जनप्रतिनिधियों ने भी रखे अपने विचार
खंडवा विधायक कंचन तनवे ने कहा कि महिला मोर्चा आज समाज में सेवा और संगठन का मजबूत माध्यम बन चुका है। प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी है।
महापौर अमृता अमर यादव ने कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। ऐसे सम्मेलन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करते हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े ने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र को नई दिशा दे रही है और महिला मोर्चा सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
पंधाना विधायक छाया मोरे ने कहा कि महिला मोर्चा समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सेवा और संगठन दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।
प्रदेश पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, मीडिया प्रभारी हर्षा सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया सह प्रभारी सारिका उपाध्याय, प्रशिक्षण प्रभारी शिवानी अडासपुरकर, वरिष्ठ नेत्री ममता बोरसे, शारदा तांदले एवं अन्नपूर्णा तंवर मंचासीन रहीं और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
2028 की तैयारी तक बना चर्चा का विषय
महिला मोर्चा के संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, महिला नेतृत्व को बढ़ावा, सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार तथा आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक अभियानों की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति अधिक सक्रिय रहने का संदेश दिया गया।
महिला शक्ति के उत्साह से गूंजा खंडवा
कार्यक्रम में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान उत्साह, अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत से लेकर उनके संबोधन तक कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह बना रहा।
इनकी रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े, पंधाना विधायक छाया मोरे, प्रदेश उपाध्यक्ष अंजना पटेल, प्रदेश मंत्री चारुलता यादव, मीडिया प्रभारी हर्षा सिंह ठाकुर, सोशल मीडिया सह प्रभारी सारिका उपाध्याय, प्रशिक्षण प्रभारी शिवानी अडसपुरकर, वरिष्ठ नेत्री ममता बोरसे, शारदा तांदले, अन्नपूर्णा तंवर, पूर्व जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, महामंत्री सूरजपाल सिंह, सुनील जैन, मंगलेश तोमर, भारत पटेल सहित जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोशनी गोलकर ने किया, जबकि श्रुति जैन ने आभार व्यक्त करते हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।










