
युवाओं के हक में कांग्रेस की हुंकार, जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन में खंडवा कांग्रेस ने दिखाई ताकत
‘जब युवा जागता है, बदलाव आता है’, जीतू पटवारी की साइक्लोथॉन में खंडवा कांग्रेस ने बढ़ाया जोश
‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत भोपाल में गूंजी युवाओं की आवाज, खंडवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चलाई साइकिल
खंडवा/
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के अंतर्गत इंदौर से भोपाल तक निकाली गई दो दिवसीय झेन-झेड साइक्लोथॉन (#GenZCyclothon) के दूसरे दिन भोपाल में बड़ी संख्या में युवाओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि साइक्लोथॉन के माध्यम से युवाओं ने प्रदेश में शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान युवाओं ने संकल्प लिया कि वे शिक्षा एवं रोजगार के अधिकार की लड़ाई को लोकतांत्रिक तरीके से निरंतर आगे बढ़ाएंगे तथा प्रदेश के प्रत्येक युवा की आवाज को बुलंद करेंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने कहा कि प्रदेश का युवा बेहतर शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार और उज्ज्वल भविष्य चाहता है। कांग्रेस पार्टी युवाओं की इन न्यायसंगत मांगों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
“जब युवा जागता है, तभी बदलाव का इतिहास लिखा जाता है” के संदेश के साथ युवाओं से शिक्षा, रोजगार और बेहतर भविष्य की इस मुहिम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया गया।
इस झेन-झेड साइक्लोथॉन में खंडवा से जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) प्रतिभा रघुवंशी, निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर, असलम गौरी, मोइज खान सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे और साइकिल चलाकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में युवाओं की इस मुहिम को अपना समर्थन दिया।













