
खण्डवा//
सरस्वती विद्या प्रतिष्ठान मालवा की योजना अनुसार विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सरस्वती शिशु मंदिर दादा दरबार विद्यालय में बुधवार को संपन्न हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ मालवा प्रांत के प्रांतीय खेल संयोजक सत्यनारायण जी लववंशी एवं विभाग समन्वयक मुकेश जी पाटिल एवं श्री विवेकानंद बाल कल्याण समिति के सचिव रविंद्र जी बंसल एवं प्रतियोगिता संयोजक शोभा तोमर प्राचार्य कल्यानगंज खंडवा ने दीप प्रज्वलंकर शुभारंभ किया विभागीय प्रतियोगिता में दो जिलों से 117 छात्र छात्राओं ने सहभागिता की इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह चौहान अध्यक्ष श्री गोलवलकर शिक्षण समिति वैकुंठ नगर, ओम दशोरे ,आनंद नगर प्राचार्य देवेंद्रजी जोशी वैकुंठ नगर प्राचार्य प्रदीप कानूगो , हर्ष बाथो , खेळ शिक्षक नर्मदा प्रसाद चव्हाण कल्याणगंज उपस्थित रहे यह जानकारी वासुदेव पवार प्रधानाचार्य दादा दरबार खंडवा ने दी।













