खण्डवा//
जय हिंदू राष्ट्र कांवड़ यात्रा को लेकर किशोर नगर स्थित मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में युवाओं से कांवड़ यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में सभी युवाओं ने नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए समाज को नशामुक्त बनाने और धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चाहत सिंह तोमर, विशाल पासी, बंटी ठाकुर, जयपाल चौहान, सुमित चौहान, इशांत भट्ट, बादल सावनेर, अंकित हिरवे, चेतन राठौड़, अनीश हिरवे, मोहित सोनवाने, राहुल फर्कले, शोभित वास्क, कुंदन यादव, धैर्य महेश्वरी, अथर्व डाले सहित समस्त युवा उपस्थित रहे।













