
महिला को बेहरहमी से चाकू से कई वार कर हत्या करने वाले आरोपियों को 24 घण्टे के अन्दर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
गिरफ्तारशुदा आरोपी से बरामद किया घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, हत्या कारित करने के लिए दी गई एडवांस 10,000 रुपये की राशि एवं मोबाईल
पति ही निकला पत्नी का हत्यारा गृहकलेश को लेकर 100,000 रुपये की सुपारी देकर करवाई पत्नी की हत्या
खंडवा, 23 सितंबर 2025
फरियादी महेन्द्र पटेल पिता सखाराम पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम डिगरीश ने थाने पर सूचना दी कि वह किराना दुकान का संचालन करता हैं। दिनांक 21/09/25 की रात करीबन 11 बजे उसके पेट में बहुत तेज दर्द होने से वह अपनी पत्नी सविता को साथ लेकर मोटर सायकिल से खण्डवा डाक्टर को दिखाने आ रहा था, ग्राम डिगरिश से निकलकर मेन रोड पुलिया के पास पहुंचा तो वहां रोड पर मोटर सायकिल खड़ी कर तीन लडके खडे थे उसकी पत्नी सविता ने उनको चिल्लाकर कहा कि गाडी रोड से साईड में करो इतने में वो तीनो लडके मोटर सायकिल से आये और उसकी गाडी के एकदम पास आ गये उसने जैसे ही गाडी रोकी वो तीनो उससे मारपीट करने लगे एक ने उसे पकड लिया और बाकी दो लडके उसकी पत्नी सविता के साथ मारपीट करने लगे उसकी पत्नी के साथ मारपीट के दौरान एक लड़के ने चाकू से कई वार छाती, पेट व पीछे कमर में किये जिससे मौके पर ही पत्नी की मृत्यु हो गई, इसके तुरंत बाद वो तीनो लडके मोटर सायकिल लेकर भाग गये। फिर उसने अपने गांव वालो तथा रिश्तेदारो को फोन कर इसकी सूचना दी सब लोग मौके पर आये थे पत्नी की हत्या करने वाले तीनो लडको को वह नहीं जानता। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना पदमनगर पर अप.क्र 246/25 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर घटना स्थल का निरीक्षण कर सीएसपी खंडवा श्री अभिनव कुमार बारंगे एवं थाना प्रभारी पदमनगर निरीक्षक प्रवीण आर्य को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया| आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 02 टीम का गठन किया गया| एक टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण आर्य एवं दूसरी टीम में निरीक्षक धीरेश धारीवाल एवं हमराह बल के साथ मुखबिरों को सक्रिय किया गया तथा आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज के आधार पर जांच की गई।
विवेचना के दौरान दिनांक 22.09.2025 को पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति उक्त महिला की हत्या में संदेही है। जिसकी सूचना पर विश्वास कर टीम को लगाया गया मुखबिर की सूचना पर संदेही से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम हेमन्त उर्फ कान्हा पिता सेवकराम पंचाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम डिगरीश थाना पदमनगर का होना बताया जिससे उक्त अपराध के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि मृतिका के पति द्वारा ही एक लाख रुपये की सुपारी देकर ग्राम जामलीकला के रहने वाले आर्यन पिता महेश यादव एवं राजेन्द्र पिता अशोक यादव के साथ मिलकर हत्या की गई है। हत्या करने के बाद हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं हत्या करने के लिए दी गई राशि आरोपियों से जप्त की गई है एवं हत्या में प्रयुक्त कपड़े को जलाना बताया जिन्हे जप्त किया गया है। मृतिका के पति महेन्द्र पटेल द्वारा अपना मोबाईल पहले से ही हेमन्त को देकर उसमें दूसरी सिम डलवाकर पुलिस को मोबाईल गुम होने के संबंध में गुमराह किया गया है। आरोपियों ने क्राइम पेट्रोल सीरियल देखकर मृतिका को मारने की योजना बनाई|
गिरफ्तार आरोपीः-
01 हेमन्त उर्फ कान्हा पिता सेवकराम पंचाल उम्र 21 साल निवासी ग्राम डिगरीश थाना पदमनगर|
2. आर्यन पिता महेश यादव उम्र 22 साल निवासी रेलवे गेट के पास ग्राग जामलीकला थाना कोतवाली|
03. महेन्द्र पिता सखाराम पटेल उम्र 35 साल निवासी ग्राम डिगरीश थाना पदमनगर|
फरार आरोपी:-
1. राजेन्द्र पिता अशोक यादव उम्र 35 साल निवासी रेलवे गेट के पास ग्राम जामलीकला थाना कोतवाली।










