
शासकीय हाई स्कूल बमनगांव आखई में गुरुपूर्णिमा पखवाड़े का आयोजन हुआ

———————————————–
खण्डवा//संस्था में आज शासन के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पखवाड़े का भव्य आयोजन एवं शुभारंभ किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां वीणापाणि मां सरस्वती की पूजन अर्चन से किया गया जिसमें संस्था के समस्त शाला परिवार के साथ समस्त विद्यार्थी गणों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की ।
संस्था में आयोजित कार्यक्रम का संचालन अनंत नारायण तिवारी के द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम में तिलोकचंद पटेल के द्वारा गुरु भक्ति एवं गुरु महिमा का बखान किया गया साथ ही गुरु भक्ति से ओतप्रोत भजन का गायन किया गया संस्था में विभिन्न विद्यार्थियों के द्वारा गुरु की महिमा पर अपने विचार व्यक्त किए गए तथा संस्था के प्रभारी प्राचार्य रवि माहेश्वरी द्वारा गुरु महिमा का वंदन करते हुए विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया गया । अंत में कार्यक्रम का आभार महेश नीलकंठ द्वारा किया गया।













