ताज़ा ख़बरें

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत रैली सम्पन्न

खास खबर

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत रैली सम्पन्न

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह जिला अस्पताल खंडवा में डीन डॉ. संजय कुमार दादू एवं सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल के मार्गदर्शन में #स्वस्थ_नारी_सशक्त_परिवार अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में कॉलेज की प्राध्यापक डॉ. निशा पंवार नोडल अधिकारी, “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान एवं प्राध्यापक, स्त्री रोग विभाग सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इसके अलावा घासपुरा स्थित संजीवनी क्लिनिक में भी “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी रश्मि कौशल, डॉ लक्ष्मी डुडवे स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. गरिमा अग्रवाल शिशु रोग विभाग भी उपस्थित थीं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!