ताज़ा ख़बरें

जिला चिकित्सालय में एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉकड्रिल

खास खबर

जिला चिकित्सालय में एनडीआरएफ की टीम ने किया मॉकड्रिल

शासकीय मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय स्थित ऑक्सीजन प्लांट परिसर में सोमवार को आपदा से निपटने के लिये एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉकड्रिल किया गया। आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल के दौरान ऑक्सीजन लिक्विड के रिसाव को बचाने व प्लांट के पास आपात स्थिति में फंसे हुए व्यक्तियों को निकालते हुए प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत, सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल, मेडिकल कॉलेज के अस्पताल अधीक्षक डॉ. रंजीत बड़ोले, सहायक अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया, नर्सिंग ऑफिसर, अस्पताल का स्टाफ मौजूद था। असिस्टेंट कमान्डिंग ऑफिसर एनडीआरएफ सैयद् बादशाह सिकंदर ने बताया कि केमिकल आपदा से बचाओ के सम्बंध में जन जागरुकता के लिए एनडीआरएफ टीम द्वारा मॉकड्रिल के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!