
दिव्यांग आश्रम पहुंचकर सेवा प्रदान की
खण्डवा//लीनेस क्लब ऑफ ग्रेटर ने पितृपक्ष में दिव्यांग आश्रम में पहुँचकर दिव्यांग बच्चों को फल और बिस्किट भेट किए ।बच्चों के साथ पौधारोपण किया।बच्चों के साथ विभिन्न गेम खेले गये साथ ही डांस भी किया ।
दिव्यांग बच्चों के साथ बिताए पल मन को भाव विभोर कर गए ।इस अवसर पर अध्यक्ष रीना गुप्ता , सचिव अंजली रेवतानी , कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल , वरिष्ठ वीणा अठोंत्रा , रूपाली सोलंकी जी उपस्थित रही।













