
सिद्धिसूरीश्वरजी महाराजा की स्वर्गारोहण तिथि मनाई
18000 गुरु भगवंतों को वंदन हुवें
141 आयंबिल तप हुवें

बड़ौद. परम पूज्य साध्वीवर्या ब्राह्मी श्रीजी महाराज साहब की प्रेरणा से परम पूज्य आचार्य भगवंत, संघ स्थविर गच्छ नायक श्री सिद्धिसूरीश्वरजी महाराज साहेब के 66 वें स्वर्गारोहण तिथि के अवसर पर श्री कृष्ण महाराजा के द्वारा तीर्थंकर परमात्मा नेमीनाथ सहित 18000 गुरुभगवंतों को किये वंदन की वंदनावली का आयोजन श्री विमलनाथ परिसर में हुआ.
श्री शांतिलालजी घिसालालजी तलेरा परिवार ने श्री कृष्ण महाराजा बनने का लाभ लिया, प्रातः 09:15 पर श्री कृष्ण महाराजा के निवास से वरघोडा निकला जो श्री विमलनाथ परिसर में निर्मित द्वारिका नगरी पहुंचा. जहाँ पर पूज्य श्री के सानिध्य में तीर्थंकर परमात्मा सहित 18000 साधुओं को वंदन किये. साथही पूज्य श्री ने परम पूज्य आचार्य भगवंत संघ स्थविर गच्छ नायक श्री सिद्धिसूरीश्वरजी महाराज साहेब के चारित्र, वैयावच्च, साधु जीवन के बारे में बताया. ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि वंदनावली में अपने मधुर स्वर सुजल नलवाया ने दिये. पूज्य श्री की स्वर्गारोहण तिथि पर 151 से अधिक आयंबिल तप का आयोजन हुआ.










