ताज़ा ख़बरें

वर्षों से ज्ञात अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए मोक्ष अमावस्या को तर्पण हवन एवं की आरती।

वर्षों से ज्ञात अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए मोक्ष अमावस्या को तर्पण हवन एवं की आरती।

खंडवा। अपने पितरों की आत्माओं की शांति हर कोई चाहता है, लेकिन उन आत्माओं की कौन सोचता है? जिनका कोई नहीं होता। खंडवा में अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने वाली पूर्व निमाड सामाजिक सेवा समिति ने इन्हीं आत्माओं की शांति के लिए मृत आत्माओं का श्राद्ध व तर्पण किया।
समाजसेवी व समिति सदस्य सुनील जैन ने बताया कि समिति सदस्यों द्वारा रविवार को  अमावस्या के अवसर पर खंडवा के केशव धाम में हनुमान जी के मंदिर में पंडित अमित दाधीच के मंत्रोच्चार के साथ तर्पण हवन एवं महा आरती का आयोजन हुआ। विधि विधान से कुशा की अंगूठी धारण कर एवं गोपी चंदन तथा अन्य पूजन सामग्री से यह कार्य संपन्न करवाया गया। श्राद्ध में जो भोजन बनता है। उसका भोग लगाया गया। इस अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों के साथ सामाजिक बंधु उपस्थित थे। समिति के आशीष चटकेले ने बताया कि पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा खंडवा में वर्षो से अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया जाता है। इन मृतक की आत्मा को मोक्ष प्राप्त हो। इसके लिए श्राद्ध कर्म के लिए पितृ मोक्ष दायनी अमावस्या तर्पण किया गया।
इस अवसर पर समिति के सदस्य और समाजसेवियों ने तर्पण हवन-पूजन में भाग लेकर गायों को गौग्रास और विकलांग बच्चों को भोजन कराया। एवं स्टेशन पर भी निराश्रितों को भी भोजन कराया गया। आयोजित कार्यक्रम मे पंडित अमित दाधीच, पूजन,तर्पण एवं हवन के मुख्य यजमान आशीष चटकले,भूपेंद्र सिंह चौहान,सुनील जैन, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, ,संजय दुबे, रितेश चौहान,मंगलेश शर्मा, मंगलेश तोमर मुबारक पटेल, नारायण बाहेती, सर्वेश राठौर, मनीष अग्रवाल, मनोज यादव, संतोष मालवीय, देवेंद्र जी,कैलाश पटेल, नितिन झंवर सहित केशव धाम के दिव्यांग बच्चे पूजन में उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!