ताज़ा ख़बरें

अकबर भी डर गया तेरी छाती के नाप से चट्टान भी पिघल गई सांसों के ताप से, मिट्टी में गिरा खून तो हल्दी महक उठी धरती धन्य हो गई राणा प्रताप से, ,,कवि आदित्य जैन,,

तुलसी उत्सव समिति का शानदार आयोजित कवि सम्मेलन संपन्न बड़ी संख्या में देर रात तक श्रोता उपस्थित रहे।

अकबर भी डर गया तेरी छाती के नाप से चट्टान भी पिघल गई सांसों के ताप से, मिट्टी में गिरा खून तो हल्दी महक उठी धरती धन्य हो गई राणा प्रताप से, ,,कवि आदित्य जैन,,

तुलसी उत्सव समिति का शानदार आयोजित कवि सम्मेलन संपन्न बड़ी संख्या में देर रात तक श्रोता उपस्थित रहे।

इस वर्ष का तुलसी माखन सम्मान देश के प्रसिद्ध कवि सिद्धार्थ देवल को दिया गया।

खंडवा। परिवार छोड़कर गए सरहद के काम पर आजादी छीन लाए जो सांसों के दाम परअपने घरों में दीप जलाओ तो साथ में दीपक जलाना एक शहीदों के नाम पर अकबर भी डर गया तेरी छाती के नाप से चट्टान भी पिघल गई सांसो के ताप से मिट्टी में गिरा खून तो हल्दी महक उठी धरती ये धन्य हो गई राणा प्रताप से तुलसी उत्सव समिति के तत्वावधान में अनाज मंडी में आयोजित कवि सम्मेलन में शानदार संचालन कर रहे डॉ आदित्य जैन ने शानदार कविता का पाठ किया और मनोरंजन भी श्रोताओं का किया। समाजसेवी एवं तुलसी पुण्यतिथि उत्सव समिति के सदस्य सुनील जैन ने बताया कि वर्षों के बाद एक ऐतिहासिक कवि सम्मेलन शनिवार रात्रि में संपन्न हुआ जिसमें देश भर के प्रसिद्ध छे कवियों ने भाग लिया और शानदार हास्य व्यंग ओज देशभक्ति की कविता और श्रृंगार रस की कविताओं की शानदार प्रस्तुति देकर श्रोताओं का मन मोह लिया। रात्रि 1:30 बजे तक श्रोता कवियों को सुनते रहे। समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी समिति के द्वारा कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवि सिद्धार्थ देवल को समाजसेवी एवं बालाजी ग्रुप के रितेश गोयल की माताजी सुशीला देवी की स्मृति में तुलसी माखन सम्मान से कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री डॉ विजय शाह, महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तंनवे,रितेश गोयल द्वारा प्रदान किया गया। कवि सम्मेलन में सम्मानित सिद्धार्थ देवल उदयपुर ने शानदार कविता का पाठ करते हुए गीत गाया कि यहां हमारा धर्म सनातन सदियों का संवाहक है मंत्र मंगला भजन आरती का भी पवन गायक हे त्याग तपस्या दयादान का अंश नहीं मिट सकता है चंद सिरफिरो से ऋषियों का वंश नहीं मिट सकता है। यहां गरालों से गरीबो तक एक ही न्याय व्यवस्था है, महामृत्युंजय है महेश का क्लेश नहीं हो सकता है, जिसका शेष विशेष रहा अवशेष नहीं हो सकता है, बुद्ध धरा पर युद्ध सना परिवेश नहीं हो सकता है,यह श्री राम का भारत है बांग्लादेश नहीं हो सकता है, अब दया शब्द भी नहीं मिलेगा भारत के जज्बातों में,बात के बदले बात करें लातों के उत्तर लातों में गीन भी ना पाओगे उतने शव ले जाना तोहफे में जगदंबा के बेटों ने बंदूक उठा ली हाथों में ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार कविता का पाठ किया तो तालिया से पूरा सदन गुंज उठा। कवि दीपक पारीक ने गुज़रा जो वक़्त आज बहारों के बीच में।
हमने भी कर दी शायरी यारों के बीच में॥
रिश्ते सुधारने हो तो दीवार तोड़ दो।
क्यों झाँकते हो रोज़ दरारों के बीच में
देश के महान कवि कोटा से पधारे जगदीश सोलंकी ने बदनाम बस्ती के साथ ही अपने दीपक बुझाएं है तब ही,
उनके घर में उजाले हुए हैं
रहनुमा तुम हो गर रोशनी के,
हम अंधेरों के पाले हुए है,दोबारा जनम लूंगा सीमाओं पे लड़ने को
तिरंगे को अपनी जुबान देके आया हूं
धरती से दिन मांगे, मिट्टी में सितारे टांगे
वर्दी की मर्यादा की पहचान देके आया हूं
आन बान शान सब लेकर के आया यहां
तीर जैसे बेटे को कमान देके आया हूं
जो भी था हासिल दिया था, डूबे को साहिल दिया था कारगिल को दिल दिया था, जान देके आया हूं। पार्थ नवीन प्रतापगढ़ ने कुछ लोग गलत राह पे जा कर कमा गए कुछ ऐसे हैं जो गालियां खाकर कमा गए,अब तक तो कमा कर के खा रहे थे लोग पर कुछ ऐसे भी हैं जो यहाँ खा कर कमा गए,उड़ते रहो हवाओं में कपूर की तरह बजते रहो फिजाओं में संतूर की तरह मुरझाये हुए फूल पे आएंगी तितलियाँ एन्जॉय कीजिये शशि थरूर की तरह। आयोजित कवि सम्मेलन में एक मात्र महिला कवि सोनल जैन ने भी श्रृंगार रस की कविता पढ़कर श्रोताओं का दिल जीता। आयोजित कवि सम्मेलन में मंत्री विजय शाह, महापौर अमृता यादव, विधायक कंचन मुकेश तनवे, छाया मोरै, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक मनोज राय, रितेश गोयल, सुभाष कोठारी, सेवादास पटेल हरीश कोटवाले नारायण नागर समिति के अध्यक्ष आशीष चटकेले,सचिव दिनेश पालीवाल, सुनील जैन,भूपेंद्र सिंह चौहान, मंगलेश शर्मा, मंगलेश तोमर, आलोक सेठी, डॉक्टर नरेंद्र जैन, समिति के सदस्यों के साथ हजारों की संख्या में श्रोता देर रात तक उपस्थित रहे। कवि सम्मेलन कार्यक्रम का शानदार संचालन प्रदीप जैन ने किया। आभार भावेश बिलौरे ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!