विधि विधान के साथ ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध एवं तर्पण कार्यक्रम आज।
खंडवा। पूर्व निमाड़ सामाजिक सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा सर्वप्रीत अमावस्या पर वर्ष भर में किए गए ज्ञात अज्ञात मृत आत्माओं को अंतिम संस्कार के पश्चात उनके श्राद्ध और तर्पण का कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है।
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष भी अमावस्या के दिन मृत आत्माओं की आत्म शांति और मोक्ष कल्याण की कामना हेतु विधि विधान पूर्वक श्राद्ध एवं तर्पण कर्म कार्यक्रम 21 सितंबर रविवार को प्रात: 9 बजे से केशव सेवा धाम आश्रम, खण्डवा पर किया जाएगा। जहां तर्पण हवन के पश्चात गौ माता को गो ग्रास एवं दिव्यांग छात्रों को भोजन करवाया जाएगा। समिति के समिति के आशीष चटकेले,भूपेंद्रसिंह चौहान,सुनील जैन ने सभी सामाजिक बंधुओ को आयोजित श्राद्ध एवं तर्पण कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।








