ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न डिंडोरी 19 सितंबर 2025

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न डिंडोरी 19 सितंबर 2025

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न
डिंडौरी : 19 सितंबर, 2025
आगामी 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व 30 सितंबर को अष्टमी एवं 02 अक्टूबर को दशहरा पर्व का त्यौहार परम्परागत, सौहाद्रपूर्ण एवं शांतिपूर्ण मनाने के संबंध में शुक्रवार को अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में श्री अशोक अवधिया, श्री प्रभात जैन, श्री जयसिंह मरावी, श्री महेश धुमकेती, श्री नरेन्द्र राजपूत, श्री दुलीचंद उरैती, श्रीमती सारिका नायक, श्री सुधीरदत्त तिवारी, श्री पवन शर्मा, श्री राहुल पाण्डेय जनपद सदस्य समनापुर, श्री लक्ष्मीकांत तिवारी, श्री अंकित, श्री नीरज, श्री दीपक ताम्रकार, श्री महेश पाराशर, डॉ. इकबाल, श्री रजनीश राय, श्री असगर सिद्दीकी, श्री प्रमोद जैन, शांतवन पाठक, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और एसडीएम डिंडौरी सुश्री भारती मेरावी, एसडीओपी पुलिस श्री सतीश द्विवेदी, होमगार्ड कमाण्डेट, कार्यपालय अभियंता म.प्र.पू.क्षे.वि.वि.कं. श्री राकेश बघेल, आबकारी अधिकारी श्री सम्हर सिंह, सहायक यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री अर्पित, नगर परिषद सीएमओ, आटीओ अधिकारी, पीडब्ल्यूडी, यातायात प्रभारी श्री सुभाष उइके, जनसंपर्क अधिकारी, डिंडौरी तहसीलदार श्री रामप्रसाद मार्को सहित अन्य संबंधित अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने बैठक में शांति समिति के सदस्यों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 22 सितंबर से नवरात्रि पर्व 30 सितंबर दुर्गाअष्टमी एवं 02 अक्टूबर 2025 को दशहरा के पर्व मनायें जायेंगे। जिले में सभी त्यौहारों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ सभी लोगों की सहभागिता से अपनी परम्परानुसार मनाये जायेंगे। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने आगामी त्यौहारों के संबंध में अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये।
बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों एवं जनप्रतिनिधि सदस्यों ने नगर के सभी सडकों को सीवर लाइन कंपनी के द्वारा जगह-जगह गडढे खोदे जाने के कारण आवागमन में परेशानी आ रही है। जिसे समतल कराने की मांग रखी जिस पर अपर कलेक्टर ने दो दिवस के अन्दर निर्माण एजेंसी एवं नगर परिषद सीएमओ डिंडौरी को समतल कराने के निर्देश दिए। शांति समिति के सदस्यों द्वारा बस स्टेण्ड से नर्मदा नदी के किनारे मत्स्य दुकानों को अन्य जगह पर स्थापित करने की मांग रखी। मीट मछली की दुकाने उचित स्थान पर लगाने के नगर पालिका सीएमओ और तहसीलदार डिंडौरी को निरीक्षण कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने नर्मदा पुल पर बारिश के दौरान बहाव के कारण पुल के दोनों किनारों पर मिटटी का जमाव होने के कारण कीचड फैल रहा है जिसे सीएमओ नगर परिषद डिंडौरी को सफाई करने के निर्देश दिए।
बैठक में निर्णय लिया गया कि घाटों को छोडकर दुर्गा विसर्जन के कुण्ड में किया जाए। बैठक में उपस्थित होमगार्ड के डिस्टिक कमाण्डेंट को निर्देशित किया गया कि विसर्जन स्थल पर लाइफ जैकेट, रस्सी के साथ तैराक होमगार्ड के जवान एवं गोताखोर सभी घाटों में तैनात रहेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को 108 एम्बुलेंस जीवन रक्षक दवाईयों के साथ चिकित्सक टीम के साथ उपस्थित रहने हेतु निर्देशित किया गया है। जिले के समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदारों एवं थाना प्रभारियों/ चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे स्थानीय शांति समिति/पण्डाल अध्यक्षों की बैठक बुलाकर विद्युत कनेक्शन समिति के सदस्य के नाम, मोबाइल नंबर, एवं डीजे के प्रयोग पर प्रतिबंध, कम आवाज में स्पीकर चलाने, मार्गों में अवरोध उत्पन्न न होने देने, आदि के संबंध में आवश्यक हिदायत देने के निर्देश दिए। उक्त पर्व के अवसर पर धारदार हथियारों को लेकर घूमने पर पूर्णतः प्रतिबंध किया गया है। अपर कलेक्टर ने समिति के सदस्यों से अपील की है कि अपने-अपने स्तर से नगर वार्डों एवं कस्बों में साम्प्रदायिक सद्भाव व सौहार्द्र हर हाल में बनाए रखने में आवश्यक सहयोग प्रदान करें।
अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने स्वास्थ्य विभाग की टीम, फायर ब्रिगेड, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जलापूर्ति सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित विभागों को सजग रहने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने त्यौहारों के मद्देनजर मिष्ठान भण्डारों में खाद्य गुणवत्ता की सघन जाँच करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहार हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाये जायेंगे। त्यौहारों के दौरान पुलिस व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!