
नमस्कार महामंत्र पट का अनुष्ठान संपन्न
बड़ौद. नवदिवसीय नमस्कार महामंत्र की आराधना अंतर्गत नमस्कार महामंत्र का अनुष्ठान का आयोजन परम पूज्य साध्वी ब्राह्मी श्रीजी महाराज साहब के सानिध्य में श्री विमलनाथ परिसर में संपन्न हुआ. प्रातः 09 बजे परिवाथ सहित नवकार आराधको द्वारा पूजन प्रारंभ किया, वास्क्षेप एवं मंत्रोचार से क्रिया प्रारम्भ हुयी, पुष्प पूजा, फल पूजा ओर नैवेद्य पूजन कर नमस्कार महामंत्र की आरती लाभार्थी श्रीमती रुकमाबेन मांगीलालजी घुघरिया परिवार ने लिया.
अनुष्ठान का संचालन संतोष जैन, शिखर जैन ने किया. नवरत्न परिवार के द्वारा नवदिवसीय आराधना में विशेष सहयोग दिया जा रहा है.
ट्रस्टी ललित जै. राजावत ने बताया कि नवदिवसीय नमस्कार महामंत्र की 180 से अधिक आराधको द्वारा एकासना तप कर की जा रही है, नमस्कार महामंत्र के 68 शब्दों के 68 तीर्थों का महत्व पूज्य श्री द्वारा बताया गया, साथही पूज्य श्री ने बताया कि नमस्कार महामंत्र 14 पूर्व का सार होकर भव-भव से तिराने वाला है.












