
सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ‘मेरा परिसर-मेरा अभिमान’ कार्यक्रम आयोजित
डिंडौरी : 19 सितंबर, 2025
वन विभाग डिंडोरी वन मंडल (सामान्य) अंतर्गत वन परिक्षेत्र डिंडोरी में सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर 2025 से 2 अक्टूबर 2025 तक ‘मेरा परिसर-मेरा अभिमान’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम वन मंडल अधिकारी डिंडोरी श्री पुनीत सोनकर एवं उपवन मंडल अधिकारी शाहपुर श्री सुनील कुमार अशोक के निर्देशन में आयोजित हो रहा है।
अभियान के तहत वन परिक्षेत्र कार्यालय शाहपुर के प्रांगण एवं आसपास के रास्तों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान कचरा, पेड़ों से गिरे सूखे पत्ते, प्लास्टिक व कागज के टुकड़ों को खरेटा एवं झाड़ू से एकत्र कर डस्टबिन में डाला गया। स्वच्छता अभियान के साथ ही परिसर में फलदार वृक्षों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी शाहपुर श्री सुदीप मिश्रा, उप वन क्षेत्रपाल श्री धनवीर सिंह मरावी, वनपाल श्री भरतलाल यादव, वनपाल श्री बृज किशोर मरावी, वनपाल श्री सुदामा ठाकुर, श्री भैरव दास मोगरे, वनपाल-वनरक्षक श्री संतोष रजक, वनरक्षक अलोक धूमकेती, वनरक्षक श्रीमती अनुराग मरावी, वनरक्षक श्रीमती ममता परस्ते, वनरक्षक श्रीमती शिववती पाटले सहित समस्त स्थाई कर्मी एवं कार्यालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता को नियमित आदत बनाने और परिसर को स्वच्छ-सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।









