ताज़ा ख़बरें

*स्वच्छोत्सव के दूसरे दिन रामेश्वर कुंड की सफाई एवं नागचून स्थित नमो वृक्ष वाटिका का शुभारंभ महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में*

खास खबर

*स्वच्छोत्सव के दूसरे दिन रामेश्वर कुंड की सफाई एवं नागचून स्थित नमो वृक्ष वाटिका का शुभारंभ महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में*

खण्डवा//गुरुवार को स्वच्छोत्सव के द्वितीय दिवस पर रामेश्वर कुंड की सफाई कार्यवाही महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के नेतृत्व में प्रारंभ की गई। इस दौरान कुंड परिसर में फैले कचरे को बोरियों में एकत्र कर कचरा वाहन में डालकर साफ-सफाई की गई। तत्पश्चात महापौर सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छता के संकल्प को दोहराया।

*नमो वृक्ष वाटिका का उद्घाटन – >150 पौधों का रोपण*
रामेश्वर कुंड में स्वच्छता अभियान संपन्न होने के उपरांत सभी उपस्थितजन नागचून पहुंचे, जहां नमो वृक्ष वाटिका का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर 10 से अधिक प्रजातियों के लगभग 150 पौधे रोपे गए। विशेष बात यह रही कि आगामी एक सप्ताह में इस वाटिका में 1500 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे यह क्षेत्र हरा-भरा और पर्यावरणीय दृष्टि से समृद्ध हो सके।

*सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर में विकसित होंगी नमो वाटिकाएँ*
17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर नमो वन / नमो वाटिका विकसित करने का संकल्प लिया गया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण एवं नागरिकों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

*विशिष्ट जनों की उपस्थिति*
आज के इस कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव के अतिरिक्त नगर निगम अध्यक्ष श्री अनिल विश्वकर्मा, एम.आई.सी सदस्य श्री सोमनाथ काले एवं श्री राजेश यादव, पूर्व विधायक श्री देवेंद्र वर्मा, सम्मानीय पार्षदगण, आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत, उपायुक्त श्री एस. आर. सितोले, सहायक आयुक्त श्रीमती प्रिया मैदा, कार्यपालन यंत्री श्री राधेश्याम उपाध्याय, सहायक जनसंपर्क अधिकारी गौरव खरे, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर श्री राहुल गीते सहित निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!