भोगांवा सिपानी के शुभम मुछाला बने डिप्टी कलेक्टर, कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 17 सितंबर 2025। सनावद तहसील के ग्राम भोगांवा सिपानी के श्री शुभम पिता मोहनलाल मुछाला ने राज्य सेवा पात्रता परीक्षा 2024 में 4वीं रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। अपनी इस उपलब्धि पर श्री मुछाला ने 17 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल से मुलाकात की और श्रीमद् भाागवत गीता भेंट की।
इस दौरान कलेक्टर सुश्री मित्तल ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी और जीवन में इसी उत्साह और उमंग के साथ आगे बढ़ते रहे और जिले का नाम रोशन करते रहें। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री शुभम मुछाला ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा सिविल सेवा प्रोत्साहन राशि का लाभ मिला, जिससे उन्हें अध्ययन के दौरान सुविधा मिली और कठिन प्रतिस्पर्धा में सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर उन्होंने शासन के प्रति आभार भी व्यक्त किया।