ताज़ा ख़बरें

*पदोन्नत होकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनने पर न्यायाधीश श्री मंडलोई का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान।*

खास खबर

*पदोन्नत होकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनने पर न्यायाधीश श्री मंडलोई का अधिवक्ताओं ने किया सम्मान।*

खण्डवा//

खंडवा में विशेष न्यायाधीश के रूप में पदस्थ श्री मनोज मंडलोई के पदोन्नति होकर उन्हें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए जाने पर खंडवा के अधिवक्ताओं ने उनका शाल श्रीफल से सम्मान कर उनके सफल कार्यकाल और उपलब्धियां के लिए उन्हें बधाई दी।
अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव एवं मोहन गंगराड़े के साथ अधिवक्ता विजय चौधरी रजनीश सोनी मौसम गंगराड़े हृदेश बाजपेई श्रीमती पुष्पा गौर डीडी असवानी विन्रम गंगराड़े राजेश तिवारी साकेत धात्रक भारत मोरे सहित अन्य अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान किया।
श्री मंडलोई वर्ष 2002 से 2006 तक हरसूद और खंडवा में प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट के रूप में भी पदस्थ रह चुके हैं, वे वर्तमान में खंडवा में विशेष न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे।
पदोन्नति उपरांत उन्हें अलीराजपुर जिला एवं सत्र न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी आदेश जारी हुवे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!