
*अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद(श्वेतांबर जैन संगठन) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का संयुक्त आयोजन*
*मेघा ब्लड डोनेशन ड्राइव*
*रक्तदान का महाअभियान संपन्न*
खण्डवा
*17 सितंबर बुधवार को भारत सहित 75 देश में आज का सबसे बड़ा रक्तदान अभियान का आयोजन संपन्न हुआ। इसी कड़ी में खंडवा शहर में भी अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद(श्वेतांबर जैन संगठन) की खंडवा इकाई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान का महाअभियान रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 एसएन कॉलेज में संपन्न हुआ । सुबह 12:00 से शुरू हुआ आयोजन दोपहर 3:00 तक चला ।जिसमें लगभग 30 यूनिट ब्लड इकट्ठा हुआ। जैन समाज के प्रचार मंत्री चंद्र कुमार सांड ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अपने 61 वे स्थापना दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश भर में रक्तदान का महाअभियान चलाया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के खंडवा इकाई के राजेंद्र घीया और योगेश मेहता ने बताया कि डॉक्टर सूर्यांश शर्मा ,लैब टेक्नीशियन जागृति चौरे, जान्हवी, जया और यमन नामदेव द्वारा ब्लड डोनेटरो से लगभग 30 यूनिट ब्लड संग्रह कराया गया ।इस दौरान अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राजेंद्र घीया ,योगेश मेहता, राजकुमार बोथरा,कुलदीप भूतोरीया ,पीयूष चौरडिया , चंद्र कुमार सांड , अक्षय भंडारी मनीष घीया कमलेश पारख ,पियूष बनवट, मेहुल टोलिया, नीरज सकलेचा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सत्यम सोनी विभाग संगठन मंत्री और दीपांशु पटेल नगर मंत्री आदि ने रक्तदान का महाअभियान संपन्न कराया ।*











