
“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत एस एन कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता संपन्न
—
खण्डवा//प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, श्री नीलकंठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खंडवा में सोमवार को “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत के गायन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय के विद्यार्थियों प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने तिरंगा एवं राष्ट्रभक्ति की थीम को अपनी कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की संयोजक डॉ. कृष्णा सोलंकी थीं। प्रतियोगिता में रंगोलियों के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल की सदस्य डॉ. मीना साल्वे एवं डॉ. संघमित्रा खातरकर ने रंगोली की विषयवस्तु, रचनात्मकता, कलात्मकता, रंग संयोजन एवं प्रस्तुतीकरण के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया । इसमें प्रथम स्थान साक्षी भास्कर ने, द्वितीय स्थान अंकिता विश्वकर्मा ने तथा तृतीय स्थान अंतिमबाला वाघ ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।












