
सामाजिक सेवा कार्यों एवं कई प्रकार की प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हुआ धुमधाम से जेसी सप्ताह।
समापन अवसर पर जेसीआई ने किया पुरस्कार वितरण।
खंडवा जेसी आई ने दिया खंडवा गौरव सम्मान रितेश कपूर को।
खंडवा। जेसी सप्ताह के समापन के अवसर पर सोमवार रात्रि में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम गोरीकुंज सभागृह में संपन्न हुआ। जेसी आई द्वारा खंडवा में पहली बार खंडवा गौरव सम्मान रितेश कपूर को दिया गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जेसीआई अध्यक्ष सुजाता मौरे एवं उनके टीम के द्वारा जेसीआई सप्ताह में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, जिनमें मेहंदी में प्रथम सुनेगा पंचोरे , द्वितीय नेहा मालवीय, चित्रकला, प्रथम A ग्रुप में अवनी बरोले, द्वितीय काव्या,तृतीय गर्व, बी ग्रुप में तनिष्का केथवास, मोक्षता शर्मा, नेहा यादव, सी ग्रुप में प्रकृति काले, रंगोली प्रतियोगिता में ओसअजमेरा , सीनियर ग्रुप में नेहा यादव , नेहा मालवीय, प्रकृति काले विजेता रहे, कराओके प्रतियोगिता में मनीष नरवाले प्रथम, संतोष सोनी द्वितीय,नूरुद्दीन बर्तन वाला तीसरे स्थान पर रहे, तत्काल भाषण प्रतियोगिता में अनिल ,वैभव ,प्राची, विजेता रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में हर्षवर्धन अंचल करझले अंजलि पटेल, आयोजित डांस प्रतियोगिता में जूनियर में प्रथम अक्षिती, दूसरे पर रीद्धि व्यास, तीसरे पर ओस अजमेरा रही, सीनयर ग्रुप में मोहित रायमले, कबीर भारती, वंशिका सोलंकी, ग्रुप डांस में सीओ डी ग्रुप प्रथम एवं चार्वी जैन एवं वंशिका दूसरे पर रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में तैराकी ,बास्केटबॉल, वॉलीबॉल ,टेबल टेनिस ,शतरंज, शूटिंग,ताइक्वांडो, कराते यह लगभग 500 पुरस्कार वितरित किये।कार्यक्रम में अध्यक्ष सूजाता मोरे ने सभी विजेताओं को बधाई दी। जेएसी अध्यक्ष हेमंत मूंदड़ा ने अच्छे कार्यक्रम के लिए पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में अतिथियों में योगेश महाजन , निलेश माहुलिकर, प्राचार्य डोनाईमस ,रणवीर चावला ,गोबिंद झवर,अनिल बाहेती , समाजसेवी सुनील जैन, आशीष चटकले ,अंशुल सैनी, गोविंद शर्मा, नागेश वालंजकर,उपस्थित थे।
कार्यक्रम में दीपक सोलंकी सचिव प्रिंस जिंदल सप्ताह संयोजक हर्ष अग्रवाल ,अनुज खंडेलवाल, कुशदीप होरा , मनन सोनी, सुरेंद्र सोलंकी, देव महोबिया, मेघा प्रजापति, धर्मेंद्र जौहरी, राजेंद्र मोरे,मनोज शाह प्रेरित जैन,उपस्थित थे।













