राजस्थान

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया l

चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल चौमहला एवं ग्राम बिशनिया में अधिकार मित्र(पीएलवी) द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ के निर्देशन एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं एसीजेएम बृजपाल दान चारण के मार्गदर्शन में दिनांक 15.09.2025 को ताल्लुका चौमहला क्षैत्र के एक्सीलेंट पब्लिक स्कूल चौमहला एवं ग्राम बिशनिया में अधिकार मित्र(पीएलवी) द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधिकार मित्र संजय राठौर ने आमजनों एवं बच्चों को पोश एक्ट,घरेलू हिंसा से महिलाओं को संरक्षण अधिनियम 2025 एवं नालसा जागृति योजना 2025 आदि बारे में कानूनी जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा और शौषण तथा जबरन श्रम एवं घरेलू हिंसा से महिलाओं का सरंक्षण अधिनियम 2005, विधिक सेवा निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 15100, मध्यस्थता अभियान 2025, राजस्थान पीड़ित प्रतिकर योजना एवं राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की एवं विधिक पम्पलेट वितरित किये। साथ में विद्यालय प्रधानाध्यापक संजय शर्मा उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!