अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर में नाबालिग बच्ची ने खुद रची अपने अपहरण की साजिश, वजह जान उड़ जाएंगे होश

कुशीनगर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो सभी अभिभावकों की आंख खोलने वाला है. मामला कुछ ऐसा था कि जिससे कुशीनगर की हाटा कोतवाली की पुलिस के साथ ही पूरे जिले की पुलिस हैरान हो गई. हाटा कोतवाली पुलिस को दूरभाष से जानकारी मिली कि 13 वर्षीय बालिका का अपहरण हो गया है.

सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई तो चौंकाने वाला मामला सामने आया. पता चला कि नाबालिग लड़की अपनी छोटी बहन को स्कूल भेजकर कुशीनगर घूमने निकल गई थी. परिजनों की डांट के डर से उसने परिजनों को अपहरण की झूठी कहानी सुना दी. इस खुलासे के बाद पुलिस की जान में जान आई.

पुलिस ने बच्ची को परिजनों को सौंपा

पुलिस ने नाबालिग को उसके परिजनों को सौंप दिया. पुलिस क्षेत्राधिकारी कसया कुन्दन सिंह ने बताया है कि घर से घूमने निकली युवती ने खुद अपने अपहरण की झूठी कहानी रची थी. लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया है और उसकी काउंसलिंग की गई है.

दअरसल हाटा कोतवाली क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के अपहरण की सूचना ने सनसनी फैला गई थी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साधनों से जांच शुरू की. पुलिस की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!