ताज़ा ख़बरें

खंडवा में बैडमिंटन टूर्नामेंट में SP मनोज राय एवं उनके पार्टनर ने विजेता का ख़िताब जीता

खास खबर

खंडवा में बैडमिंटन टूर्नामेंट में SP मनोज राय एवं उनके पार्टनर ने विजेता का ख़िताब जीता
खंडवा, 14 सितम्बर 2025 जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में विद्याकुंज स्कूल के खेल कुंज एकेडमी इंदौर रोड खंडवा में रात्रिकालीन एक दिवसीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें खंडवा, बुरहानपुर,होशंगाबाद,सनावद,अमरावती,हरदा,इटारसी,खरगोन,धारणी,सहित अन्य जगह के लगभग 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट शाम 7 बजे शुरू होकर सुबह 6 बजे तक चला।प्रतियोगिता में 50+,40+,ओपन सिंगल,ओपन डबल्स इवेंट्स हुए।सभी खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

50+doubles में विजेता श्री मनोज कुमार राय पुलिस अधीक्षक खंडवा एवं मोहन चौहान खंडवा
उपविजेता आशीष मित्तल एवं संजय सनावद तथा
40+ डबल्स में विजेता
शरद एवं करण
उपविजेता प्रमोद एवं दिगंबर बुरहानपुर रहे।
ओपन डबल्स में विजेता
सुमित एवं कौशिक इटारसी
उपविजेता आकाश एवं उत्कर्ष इटारसी
ओपन सिंगल विजेता
उत्कर्ष वर्मा
उपविजेता कौशिक भार्गव रहे।
विजेता एवं उपविजेता को सीनियर खिलाड़ी प्रकाश पुरोहित एवं अतुल श्रॉफजी ने पारितोषिक वितरण किया।
कार्यक्रम का संचालन अभय दुबे ने किया,आभार कोच विश्वास शर्मा ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!