ताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

खरीब विपणन वर्ष 2025 ,26 में समर्थन मूल्य पर धान ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु 20 पंजीयन केंद्र निर्धारित डिंडोरी 12 सितंबर 2025

खरीब विपणन वर्ष 2025 ,26 में समर्थन मूल्य पर धान ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु 20 पंजीयन केंद्र निर्धारित डिंडोरी 12 सितंबर 2025

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन हेतु 20 पंजीयन केंद्र निर्धारित
डिंडौरी : 12 सितंबर, 2025
म.प्र. शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार एवं बाजरा उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन किया जाएगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्री जेपी यादव ने आदेश जारी कर जिले में कुल 20 पंजीयन केंद्र निर्धारित किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार निर्धारित पंजीयन केंद्रों में डिंडौरी तहसील अंतर्गत बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित डिंडौरी, समनापुर, चांदरानी, अमरपुर, सक्का, शाहपुर, पिपरिया, चांदपुर, कोकोमटा, बम्हनी, बजाग तहसील के बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित गाड़ासरई, करंजिया, बजाग, परसेल, गोरखपुर एवं शहपुरा तहसील के बहुउद्देशीय कृषि साख समिति मर्यादित बरगांव, मेंहदवानी, मानिकपुर और बिछिया को शामिल किया गया है।
अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित सभी पंजीयन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ। इसके अतिरिक्त किसानों की सुविधा एवं जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यकता अनुसार पंजीयन केंद्रों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी की जा सकेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!