

गंगाधर/झालावाड़
झालावाड़ जिले के गंगधार में जय भवानी राष्ट्रीय राजपूत महासभा राजस्थान ने मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार, जिला कलेक्टर के नाम गंगधार उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में महासभा ने राजपूत समाज के लिए राजस्व रिकॉर्ड आधारित जाति प्रमाण पत्र बनाने और सौंधिया शब्द हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि स्वार्थी लोगों ने सौंधवाड़ क्षेत्र के राजपूतों को ‘सौंधिया’ जाति में तब्दील कर दिया, जो वास्तविक नहीं है। राजपूत महासभा ने राजपूत समाज के स्वाभिमान और देश सेवा का उल्लेख करते हुए ये मांगें रखी हैं।










