खरगोन 08 सितंबर 2025। गोगांवां की ग्राम पंचायत जमनिया के ग्राम सिबर में रहने वाले संजय पिता जगदीश ने मनरेगा योजना के अंतर्गत निजी वृक्षारोपण के माध्यम से अपनी आय में वृद्धि करने में सफलता प्राप्त की है। संजय ने अपने 1 हेक्टेयर भूमि पर थाई पिंक अमरूद के 625 पौधे लगाए हैं जिससे उन्हें अब सालाना 3.5 से 4 लाख रुपये तक की आय हो रही है। थाई पिंक अमरूद की खेती से 27 वर्ष की अल्पायु में ही संजय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन गए है।
संजय ने मनरेगा योजना के अंतर्गत निजी वृक्षारोपण के लिए आवेदन किया था, जिसके तहत उन्हें वर्ष 2023-24 में 3.94 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई थी। इस सहायता से उन्होंने अपने खेत में थाई पिंक अमरूद के पौधे लगाए और उनकी देखभाल की। इस प्रजाति के अमरूद का वजन लगभग 300 ग्राम होता है, और प्रत्येक पौधे से 20 से 25 किलोग्राम तक पैदावार होती है, जिसे वे खरगोन, खंडवा और इंदौर के बाजारों में सप्लाई करते हैं। संजय के अनुसार थाई पिंक अमरूद की खेती में ज्यादा खर्च नहीं है। इसके पूर्व वे मिर्ची की खेती करते थे, पर विल्ट फंगस के कारण अक्सर अच्छे दाम नहीं मिलते थे।
संजय स्वयं एग्रिकल्चर के छात्र रहे हैं और मानते हैं कि पारंपरिक खेती की तुलना में बागवानी बहुत लाभदायक है। वे किसानों और युवाओं की संदेश देना चाहते है कि उनकी ही तरह मनरेगा योजना के अंतर्गत निजी वृक्षारोपण के माध्यम से आय का महत्वपूर्ण स्रोत बनाया जा सकता है।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
4 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
4 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
4 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
5 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
5 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
5 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
5 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा