अन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा ख़बरें

टप्पेबाजों ने महिला को झांसे में ले उड़ाए जेवर

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे में बीते गुरुवार को कस्बे के एक वार्ड में समूह की मीटिंग में शामिल होने आयी एक महिला उस समय टप्पेबाज युवकों के झांसे में आ गयी जब वह मीटिंग से अपने घर पिडरा जा रही थी

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली कस्बे में बीते गुरुवार को कस्बे के एक वार्ड में समूह की मीटिंग में शामिल होने आयी एक महिला उस समय टप्पेबाज युवकों के झांसे में आ गयी जब वह मीटिंग से अपने घर पिडरा जा रही थी और रास्ते में मिले दो युवकों को उसने अपने पहने हुए जेवर उतार कर दे दिया। दोनों युवकों के जेवर लेकर चले जाने के बाद बदहवास होकर रोने लगी। हाटा कोतवाली के पिडरा निवासी राजकुमारी देवी कस्बे मे ही किराये का कमरा लेकर रहती हैं। बीते गुरुवार को कस्बे के डकही पर एक समूह की मीटिंग में शामिल होने गयीं थी। वहां से वापस घर जाते समय दो युवक मिले और पानी माँगा तो महिला उन युवकों को पानी लाने के लिए पैसे देने लगी परंतु युवकों ने पैसे न लेकर अपने पास से पानी की बोतल लेकर आये और कुछ ही देर में महिला ने अपने पहने हुए मंगलसूत्र व अन्य जेवर उतार कर युवकों को दे दिया। युवक जेवर लेकर फरार हो गए। कुछ देर बाद महिला रोने चिल्लाने लगी। जानकारी मिलने पर चौकी इंचार्ज सी बी पाण्डेय मौके पर पहुंचे और आस पास लगे कैमरे के फूटेज खंगाला तो कहीं उन युवकों का पता नहीं चला।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!