
13 युवतियों का दलसंस्कृति से होगा रूबरू
माँ तुझे प्रणाम योजना में भ्रमण हेतु युवतियों का दलरवाना
महाकालेश्वर, पशुपतिनाथ, गांधीसागर बांध, धर्मराजेश्वर धार्मिकस्थल का करेंगे भ्रमण
डिंडौरी : 01 सितंबर, 2025
माँ तुझे प्रणाम योजनान्तर्गतजिले की 13 चयनित युवतियों को प्रदेश के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक स्थानों से परिचित कराने के लिए युवितयों का दल 01 सितम्बर 2025 को धार्मिक स्थल महाकालेश्वर, पशुपतिनाथ, गांधी सागर बांध एवं धर्मराजेश्वर के भ्रमण के लिए श्रीमती सुनीता धुर्वे युवा समन्वयक समनापुर के साथ शहडोल संभाग के लिए रवाना हुए। युवतियों के दल में विकासखंड डिण्डौरी से पूर्णिमा सिंह ठाकुर, मुस्कान गुप्ता, विकासखंड शहपुरा से पूजा परस्ते, रोशनी यादव, रूपा रजक, विकासखंड अमरपुर से राधा देवी पड़वार, विकासखंड समनापुर से अनीषा पटेल, हीरावती श्याम, लक्ष्मी उइके, विकासखंड करंजिया से माधुरी कुशराम, विकासखंड बजाग से राखी प्रजापति, विकासखंड मेंहदवानी से खेमलता परस्ते एवं शीतल भवेदी सम्मिलित है। चयनित युवतियों के दल को रवाना करते समय चेतराम अहिरवार प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी, रोशन बाबू झारिया सहायक ग्रेड-03 एवं श्रीमती सुनीता धुर्वे युवा समन्वयक समनापुर उपस्थित रहे।










