
नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में सांसदों की बैठक हुई।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने खंडवा तुकाईथड़ के बीच विद्युतीकरण ,गेज कन्वर्जन के अधूरे कार्य पर अधिकारियों को घेरा।
खंडवा तुकाईथड़ के बीच जल्द ट्रेन शुरू करें।
खंडवा। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में क्षेत्र के सांसदों की बैठक सोमवार को आयोजित हुई जिसमें खंडवा बुरहानपुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भाग लिया। बैठक में सांसद पाटिल ने खंडवा तुकाईथड़ के बीच विद्युतीकरण,गेज कन्वर्जन के अधूरे कार्य रखने पर आक्रोश व्यक्त किया। इस मौके पर मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी भी मौजूद थे।
प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नांदेड़ महाराष्ट्र में आयोजित सांसदों के साथ दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव सहित सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से जवाब तलब किया। सांसद पाटिल ने अधिकारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि विभाग अपनी कार्य प्रणाली को सुधारे जब 2024 में खंडवा, आमलखुर्द ,तुकाईथड़ के बीच सीआरएस किया तो साथ में विद्युतीकरण क्यों नहीं किया। यदि विद्युतीकरण कर देते तो खंडवा सनावद मेमू आज खंडवा तुकाईथड़ के बीच भी चल सकती थी। लेकिन विभाग की लापरवाही से आम जनता ट्रेन सुविधा से वंचित है। जल्द से जल्द ट्रेन शुरू करने की बात कही।
तिरुपति अकोला खंडवा , ओंकारेश्वर स्टेशन तक विस्तार देने का मुद्दा उठाया
इन विषयों को सेंट्रल रेलवे को भेजकर स्वीकृति लेने की बात जीएम ने कही। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद पाटिल ने नांदेड़ से व्हाया खंडवा होकर उत्तर भारत की तरफ ,पटना,बनारस, अयोध्या, नई दिल्ली के लिए ट्रेनें बढ़ाने की मांग रखी।












