ताज़ा ख़बरें

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का वार्षिक सेवा सप्ताह प्रारंभ

खास खबर

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल का वार्षिक सेवा सप्ताह प्रारंभ

खंडवा। विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल द्वारा आयोजित वार्षिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ रविवार को पूरे जिले में सेवा कार्यों के साथ किया गया। यह सेवा सप्ताह 5 जुलाई से 12 जुलाई तक विभिन्न सेवा गतिविधियों के माध्यम से मनाया जाएगा।

सेवा सप्ताह के अंतर्गत मठ-मंदिर एवं श्मशान घाटों की साफ-सफाई, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, यातायात व्यवस्था, चिकित्सा एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सेवा सप्ताह का शुभारंभ श्मशान घाट की साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण से किया गया। छैगांव माखन प्रखंड एवं पंधाना प्रखंड में बजरंग दल एवं मातृशक्ति की बहनों द्वारा मठ-मंदिरों की साफ-सफाई की गई तथा कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इसके साथ ही नगर के सभी प्रखंडों में सेवा सप्ताह के निमित्त श्मशान घाटों की साफ-सफाई एवं वृक्षारोपण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन सेवा कार्यों में प्रखंड एवं जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल ने समाज के सभी नागरिकों से सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न सेवा कार्यों में सहभागिता कर समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!