ताज़ा ख़बरें

*खंडवा यातायात पुलिस द्वारा पटाखे फोडने वाले बुलट चालक को दिया कड़ा सन्देश*

*प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 54 बुलट के मॉडिफाईट साइलेंसर निकलवाकर रोलर से किये गये नष्ट।*

*खंडवा यातायात पुलिस द्वारा पटाखे फोडने वाले बुलट चालक को दिया कड़ा सन्देश*

*प्रभावी कार्यवाही करते हुए करीब 54 बुलट के मॉडिफाईट साइलेंसर निकलवाकर रोलर से किये गये नष्ट।*

खंडवा 06 जुलाई 2026

खंडवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से यातायात प्रभावित करने वाले एवं यातायात नियमों कि अव्हेलना करने वाले एवं मॉडिफाइट साइलेंसर लगाकर तेज आवाज एवं तेज गाती से वाहन चलाने वाले व्यक्ति पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही कि जा रही है।

इस क्रम मे आज यातायात पुलिस टीम द्वारा बुलट मे मॉडिफाइट साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 54 बुलेट के साइलेंसर निकालकर नगर निगम चौराहे पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट किये गये। इस कार्यवाही से शहरवासी खुश होकर खंडवा पुलिस कि सराहना कि।

उक्त कार्यवाही उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय , थाना प्रभारी यातायात देवेंद्र परिहार एवं यातायात टीम द्वारा कार्यवाही कि गई।

*अपील*:- खंडवा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें एवं सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!