
*चौकी बोरगांव थाना पंधाना पुलिस ने दिखाई मानवीयता भटके 03 साल के बालक को परिजनों कि तलाश कर किया सुपुर्द।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से कार्यवाही कर गुम बालक/बालिका कि तलाश कर परिजनों के सुपुर्द कर प्रभावी एवं मानवीय कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज चौकी बोरगांव थाना पंधाना मे तयनात
डायल 112 पर इवेंट प्राप्त हुआ कि बोरगांव बुजुर्ग मे एक 3 वर्षीय बालक 3 घंटे से लवारिश घूम रहा है । जिसके परिजन के सम्बन्ध में कोई जानकारी मिल रही है कि सूचना पर डायल 112 मे तैनात स्टॉफ द्वारा तत्परता से मोके पर जाकर बालक से पूछताछ की जो अपना नाम व घर का पता नही बता पा रहा था परिजनों कि लगातार तलश कर बालक के पिता अर्जुन बारेला निवासी नाथूनाला का पता लगा कर बालक को परिजनों के सुपुर्द कर मानवीयता का परिचय दिया।
उक्त कार्यवाही मे आरक्षक 201 सतोष मगरे, डायल 112 पाईलेट राहुल कुंमरावत द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।









