ताज़ा ख़बरें

हथिया बाबा संत निवास में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में खंडवा विधायक कंचन तनवे भी सम्मिलित हुई।

खास खबर

आज हथिया बाबा संत निवास में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की जिला बैठक में खंडवा विधायक कंचन तनवे भी सम्मिलित हुई।सम्मिलित होकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया । अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री श्री डॉ कुंवर विजय शाह जी,निमाड़ संभाग के प्रभारी आदरणीय श्री सुरेंद्र शर्मा जी, माननीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल जी, भाजपा जिला प्रभारी श्री अंबाराम कराड़ा जी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजपाल सिंह तोमर जी सहित जिला, मंडल एवं बूथ स्तर के पदाधिकारी, त्रिदेव एवं बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में संगठन की मजबूती, जनसेवा, आगामी कार्यक्रमों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने पर सार्थक चर्चा की ।
खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने अपने उद्बोधन मे कहा की हमारी भारतीय जनता पार्टी मे संगठन सर्वोपरि है, पार्टी को शक्ति संगठन से मिलती है, और संगठन की शक्ति हमारे समर्पित कार्यकर्ता हैं। पार्टी की समृद्धि और उन्नयन के लिए सभी साथियों के उत्साह, अनुशासन और सेवा भाव को नमन करती हु । मैंने ए देखा है कि, हम कार्यकर्ताओ मे कितने भी मन भेद हो, लेकिन जब पार्टी की बात आती है तो हम पूरी मेहनत से और ईमानदारी से पार्टी के हित मे खुद को लगा देते है और ए वर्षों से हमारे वरिष्ठ मार्गदर्शकों के मार्ग दर्शन मे चला आ रहा है और अनवरत चलता रहेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!