ताज़ा ख़बरें

हाईवे जाम, प्रशासन को चेतावनी अतिक्रमण हटाओ, नहीं तो आंदोलन तेज होगा ! सर्व हिंदू समाज का बड़ा प्रदर्शन

बडौद आगर मालवा से संजय जैन की रिपोर्ट

हाईवे जाम, प्रशासन को चेतावनी

अतिक्रमण हटाओ, नहीं तो आंदोलन तेज होगा !

सर्व हिंदू समाज का बड़ा प्रदर्शन

बड़ौद आगर मालवा संजय जैन की रिपोर्ट

आगर मालवा, 05 जुलाई। महिलाओं के साथ कथित मारपीट की घटना और शासकीय गोचर एवं चारागाह भूमि पर कयित अतिक्रमण के विरोध में शनिवार को सर्व हिंदू समाज का आक्रोशा सहकां पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बस स्टैंड चौहारे पर एकत्र हुए और इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे 552G पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और अतिक्रमण पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं से मारपीट के विरोध में चक्का जाम

प्रशासन ने दिया आश्वासन,

रविवार 11 बजे तक कार्रवाई का भरोसा

सूचना मिलते पर तहसीलदार विजय सेनानी, थाना प्रभारी शशि उपाध्याय सहित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि रविवार सुबह 11 बजे तक अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम समगत हुआ, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन चरणबद्ध तरीके से और तेज किया जाएगा।

गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग

ज्ञापन में क्या है मांग ?

ज्ञापन में बस स्टैंड के पास उज्जैन हाईवे से लगी शासकीय गोचर एवं चारागाह भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की गई है।

सर्व क्र. 1641/1 – 3.0310 हेक्टेयर

सर्वे क्र. 1641/1-3.0310 हेक्टेयर

सर्वे क्र. 1649/20.2090 हेक्टेयर

सर्वे क्र. 1649/3 1.7990 हेक्टेयर

कुल 5.039 हेक्टेयर (लगभग 25 बीचा)

संगठन का आरोप है कि इस भूमि पर अवैध निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये है

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!