*”हिट एंड रन योजना 2022″ के प्रभावी क्रियान्वयन में खंडवा पुलिस प्रशासन ने सड़क दुर्घटना में 46 पीड़ित परिवार को दिलाई 53 लाख रुपये की राहत राशि।*
जिला खंडवा
ऐसे सड़क हादसे जिनमें दुर्घटना करने वाला वाहन अज्ञात रहता है, उनमें पीड़ित परिवारों को बीमा अथवा अन्य आर्थिक सहायता नहीं मिल पाती। ऐसे मामलों के लिए शासन द्वारा “हिट एंड रन योजना” संचालित की जा रही है, जिसके अंतर्गत घायल को ₹50,000 एवं मृतक के परिवार को 02 लाख रूपये तक की राहत राशि प्रदान की जाती है।
खंडवा पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटना में हिट एंड रन योजना के 104 प्रकरणों में से 46 परिवारों को 53 लाख रुपये की राहत राशि दिलाई है। हिट एंड रन योजना के शेष प्रकरणों में भी शीघ्र राहत राशि प्रदान करवाई जाएगी।
*अपील*:- खंडवा पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा वाहन तेज गति से न चलाएं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं से किसी भी परिवार को ऐसी परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।











