
*खंडवा यातायात पुलिस एवं नगर निगम टीम द्वारा शहर के बुधवारा बाजार क्षेत्र में यातायात सुधार हेतु अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई*

खंडवा 06 जुलाई 2026
खंडवा यातायात पुलिस द्वारा लगातार तत्परता से यातायात प्रभावित करने वाले एवं यातायात नियमों कि अव्हेलना करने वाले व्यक्ति पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही कि जा रही है।
इस क्रम मे आज यातायात पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा खंडवा शहर के बुधवारा बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े किए गए वाहनों को व्यवस्थित किया गया तथा सड़क पर अतिक्रमण कर रहे ठेला एवं हाथठेला संचालक को हटाकर मार्ग को सुचारू रूप से चालू कराया गया। इस कार्यवाही का उद्देश्य यातायात को बाधारहित बनाना एवं आमजन को सुगम आवागमन उपलब्ध कराना रहा।
अभियान के दौरान थाना यातायात से सउनि गजेन्द्र सिंह पवार, प्रआर राजेश पाल द्वारा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाइश भी दी गई तथा भविष्य में पुनः उल्लंघन पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही किए जाने की चेतावनी दी गई।
अपील:- खंडवा पुलिस प्रशासन आम नागरिकों से अपील करता है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें एवं सड़क पर अतिक्रमण न करें, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनी रहे।











