ताज़ा ख़बरें

गणेश महोत्सव के बीच शीतला सप्तमी आज शनिवार को मनाई जाएगी।

खास खबर

गणेश महोत्सव के बीच शीतला सप्तमी आज शनिवार को मनाई जाएगी।

खंडवा। अति प्राचीन रामगंज स्थित शीतला माता मंदिर में सप्तमी शनिवार को मनाई जाएगी । आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि पुजारी पुरुषोत्तम मार्कण्डेय जी के सानिध्य में गुरुकुल के बटुक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रों से शीतला माता का पूजन अभिषेक किया गया शुक्रवार रात्रि 11.30 के बाद माता रानी की महाआरती महा अभिषेक के पश्चात रात्रि 12 बजे से माता रानी का पूजन प्रारंभ हुआ जो शनिवार दोपहर 12 बजे तक चलेगा , उसके पश्चात शीतला माता का अभिषेक पूजन कर दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से अनंत चौदस तक 10 दिनों के गणेश महोत्सव का आयोजन चल रहा है गणेश महोत्सव के साथ ही। कई पर्व भी मनाये जा रहे हैं। शुक्रवार को मंदिरों में महिलाओं द्वारा हल छठ की पूजा की गई। शनिवार को शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। सर्राफा रामगंज में प्राचीन शीतला माता मंदिर में शनिवार को दोपहर के बाद दर्शन बाहर से होंगे ।भक्तों से निवेदन है भोजन प्रसादी पेक कर के लाए ओर माता को भोग लगा कर सुखे स्थान पर रख देवे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!